आगामी आयोजन

हमारे साथ जुड़ें और बदलाव लाएं

सहाय जी की पुण्यतिथि पर साड़ी वितरण कार्यक्रम

October 6, 2025

स्थान: रामजानकी मंदिर रामगंज गोसाईंगंज अयोध्या

सहाय सेवा ट्रस्ट के प्रेरणाश्रोत पंडित रामसहाय तिवारी की 19 वीं पुण्यतिथि 6 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित जिया जाएगा। इसके पूर्व उन्हें जलपान कराने की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष/प्रबंधक अमित तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। करीब 5 सौ गरीब गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है ।

सभी आयोजन देखें

विशाल भंडार 27 मई को, निःशुल्क जलप्याऊ का होगा शुभारंभ

May 27, 2025

स्थान: रामगंज (रामजानकी मंदिर) गोशाईगंज अयोध्या

गोसाईगंज नगर के उत्तरी छोर पर स्थित रामगंज में 27 मई दिन मंगलवार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस भंडारे में डेढ़ कुंतल आटे की पूड़ी, सब्जी सहित अन्य मिष्ठान सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही जलप्याऊ का उदघाटन भी होगा। जो गर्मी तक चलता रहेगा। सहाय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम शाम करीब 3 बजे से शुरू होगा।

सभी आयोजन देखें